[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान, प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को एक ही बार देना पड़ेगा आवेदन शुल्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर : राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान, प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को एक ही बार देना पड़ेगा आवेदन शुल्क

राजस्थान सरकार ने युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बार-बार आवेदन शुल्क जमा नहीं कराना पड़ेगा।

जयपुर : राजस्थान सरकार ने युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बार-बार आवेदन शुल्क जमा नहीं कराना पड़ेगा। अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस प्रणाली से ही आवेदक सभी परीक्षाओं में बैठ सकेंगे।

राज्य सरकार ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य वर्ग, राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 600 रुपए तथा शेष अन्य श्रेणी के लिए 400 रुपए का शुल्क निर्धारित कर दिया है।

आएगा 200 करोड़ का वित्तीय भार

सीएम अशोक गहलोत ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस प्रणाली में निर्धारित शुल्क के अनुसार परिपत्र जारी करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इससे राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद कोई शुल्क नहीं देना होगा। इससे राज्य सरकार पर लगभग 200 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा।

बता दें कि सीएम गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद राज्य द्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं को निःशुल्क करने की घोषणा की गई थी।

वर्तमान में इतना लिया जा रहा आवेदन शुल्क

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्डः

सामान्य वर्ग/क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्गः 450 रुपए
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा/एमबीसी/ईडब्ल्यूएसः 350 रुपए
समस्त विशेष योग्यजन/राजस्थान के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्गः 250 रुपए
ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम हैः 250 रुपए

राजस्थान लोक सेवा आयोगः

– सामान्य/राज्य के क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी वर्गः 350 रुपए
– राज्य के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी/एमबीसी : 250 रुपए
– निःशक्तजन, राज्य के एससी/एसटी वर्गः 150 रुपए

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77