[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के लाल समीर सिंह ने फिर लहराया परचम: 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में ग्रीको-रोमन कुश्ती 71 किग्रा में रजत पदक जीता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं के लाल समीर सिंह ने फिर लहराया परचम: 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में ग्रीको-रोमन कुश्ती 71 किग्रा में रजत पदक जीता

झुंझुनूं के लाल समीर सिंह ने फिर लहराया परचम: 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में ग्रीको-रोमन कुश्ती 71 किग्रा में रजत पदक जीता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मधु दहिया 

बुहाना : झुंझुनूं जिले के गांव बुहाना वार्ड नं. 03, नोहरा मोहल्ला के होनहार पहलवान समीर सिंह पुत्र पवन सिंह ने देशभर के दिग्गजों को पछाड़ते हुए एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता-2025 के अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती स्पर्धा में समीर ने 71 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

फाइनल में कड़े मुकाबले के बाद उन्हें सिर्फ एक अंक से हार का सामना करना पड़ा। यह समीर की लगातार दूसरी बड़ी राष्ट्रीय सफलता है। इससे पहले वे भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग के 71 किग्रा में कांस्य पदक जीत चुके हैं। इन दोनों शानदार प्रदर्शनों के बाद समीर का चयन खेलो इंडिया के लिए भी हो चुका है। समीर महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालियों की बगीची चिड़ावा के छात्र हैं।

उनका प्रशिक्षण हरियाणा के प्रसिद्ध भूमानंद कुश्ती अखाड़ा, सोनीपत में कोच सचिन शर्मा, नितिन शर्मा, सुरेन्द्र कादयान और शेर सिंह के सान्निध्य में होता है। समीर की इस उपलब्धि से पूरे गांव बुहाना में खुशी की लहर है। दादा हनुमान सिंह, कल्याण सिंह और उदय सिंह, ताऊ ज्ञानसिंह, टीटू ज्यूस उमेद सिंह, पूर्व कबड्डी खिलाड़ी सियाराम सिंह, पूर्व सरपंच रोहतास सिंह और डॉ. आनंद जांगिड़ सहित गांव के सभी लोग समीर को बधाई दे रहे हैं। परिवार का कहना है कि समीर दिन-रात कड़ी मेहनत करता है और आगे ओलंपिक तक जाने का सपना देखता है।

झुंझुनूं जिला खेल विभाग और राजस्थान के खेल प्रेमियों ने भी समीर को बधाई देते हुए कहा है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतना वाकई गर्व की बात है।

Related Articles