[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात जानवर ने 10 भेड़ों को मारा:पिलानी में 5 दिन में दूसरी घटना, मुआवजा देने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

अज्ञात जानवर ने 10 भेड़ों को मारा:पिलानी में 5 दिन में दूसरी घटना, मुआवजा देने की मांग

अज्ञात जानवर ने 10 भेड़ों को मारा:पिलानी में 5 दिन में दूसरी घटना, मुआवजा देने की मांग

पिलानी : पिलानी के लीखवा और डुलानिया गांवों में अज्ञात जानवर के हमलों से पशुपालक दहशत में हैं। लीखवा रोड पर खालवा जोहड़ी में एक पशुपालक के बाड़े में घुसकर अज्ञात जानवर ने 10 भेड़ों को मार डाला। बाड़े में कुल 35 भेड़ें थीं। यह पांच दिनों के भीतर दूसरी घटना है। इससे पहले, इसी पशुपालक के बाड़े में 29 नवंबर को अज्ञात जानवर ने 55 भेड़ों को मार दिया था, जिससे उसे 5 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ था।

पशुपालक सतपाल ने बताया कि 29 नवंबर की घटना के बाद वह अपनी भेड़ों की सुरक्षा के लिए हर समय उनके पास रहता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाने घर गया था। जब वह वापस लौटा, तो देखा कि 10 भेड़ों को फिर से किसी जानवर ने मार दिया है। इस घटना में पशुपालक को 1 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पशुपालन विभाग से डॉ. मनीष, वन विभाग से सहायक वनपाल कमलेश और पिलानी थाने से हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप खालवा जोहड़ी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वन विभाग की रेंजर सुमन चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये दोनों घटनाएं आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा की गई प्रतीत होती हैं। घटनाओं की पुनरावृत्ति को देखते हुए वन विभाग ने जोहड़ी में घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि भेड़ों का शिकार संभवतः किसी भेड़िए ने किया है। बीती रात हुई घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं और उन्होंने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Related Articles