तारानगर में साधारण सभा की बैठक:विधायक बुड़ानिया की अध्यक्षता में पानी-बिजली सहित कई मुद्दों पर चर्चा
तारानगर में साधारण सभा की बैठक:विधायक बुड़ानिया की अध्यक्षता में पानी-बिजली सहित कई मुद्दों पर चर्चा
तारानगर : तारानगर विधायक नरेंद्र बुड़ानिया की अध्यक्षता में कस्बे के पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को बैठक में उठाया। विधायक बुड़ानिया ने उपस्थित अधिकारियों को इन सभी समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।
प्रधान संजय कस्वां ने अधिकारियों और कर्मचारियों से बिना किसी भेदभाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033458


