निराधनूं : खेतों में लौट आई रौनक
रबी की फसल में दिखने लगी तेजी, किसानों के चेहरे खिले
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : निराधनूं गांव में रबी फसलों की बुवाई के कुछ ही समय बाद खेतों में हरियाली लहलहाने लगी है। समय पर हुई बारिश, रात की हल्की सर्दी और सुबह की ओस फसलों को नई ऊर्जा दे रही है। किसानों के अनुसार इस वर्ष मौसम पिछले वर्षों की तुलना में अधिक अनुकूल है। तापमान में गिरावट और नमी की उपलब्धता से सरसों सहित अन्य फसलों की बढ़वार तेज हो गई है। पौधों की जड़ें मजबूत होकर तेजी से विकसित हो रही हैं।
पूर्व पंच इकबाल खोखर ने बताया कि किसानों का खेती की ओर रुझान बढ़ने से इस बार रकबे में भी बढ़ोतरी हुई है। अधिकांश किसानों ने समय पर बुवाई पूर्ण कर ली, जिसका अब उन्हें पूरा लाभ मिल रहा है। खेतों में फैली हरियाली और ओस से चमकती फसल देखकर किसान इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाए हुए हैं। यदि मौसम का यही रुख बरकरार रहा, तो खेतों में खुशहाली की फसल लहराएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971250


