[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में जौ से भरा ट्रेलर पलटा:सालासर पुलिया के पास हुआ हादसा, ड्राइवर-खलासी घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में जौ से भरा ट्रेलर पलटा:सालासर पुलिया के पास हुआ हादसा, ड्राइवर-खलासी घायल

फतेहपुर में जौ से भरा ट्रेलर पलटा:सालासर पुलिया के पास हुआ हादसा, ड्राइवर-खलासी घायल

फतेहपुर : फतेहपुर में गुरुवार शाम सालासर पुलिया के पास एक जौ से भरा ट्रेलर बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर जयपुर से चूरू की ओर जा रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों की सहायता से सड़क पर गिरी जौ की बोरियों को हटवाया और क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को भी सड़क के किनारे करवाया।

थाना अधिकारी मीणा ने बताया कि कोतवाली पुलिस शराब पीकर और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। उनका उद्देश्य ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77