[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर में सांसद खेल महोत्सव की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता:106 खिलाड़ियों ने भाग लिया, विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर में सांसद खेल महोत्सव की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता:106 खिलाड़ियों ने भाग लिया, विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

तारानगर में सांसद खेल महोत्सव की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता:106 खिलाड़ियों ने भाग लिया, विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

तारानगर : तारानगर के मां जालपा देवी महाविद्यालय के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 106 खिलाड़ियों ने कबड्डी, दौड़, रस्साकशी और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों में भाग लिया।

चूरू लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी और पद्म भूषण देवेंद्र झाझड़िया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। झाझड़िया ने खिलाड़ियों और गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न के रूप में पेन भी भेंट किए। झाझड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनुप खण्डेलवाल ने की। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव खेल भावना और अनुशासन का संदेश देता है। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य सहित पूरा स्टाफ ,नगर के वरिष्ठ नागरिकों, अतिथियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई।

Related Articles