रतनगढ़ में NH-11 पर दो बसों की टक्कर:8 महिलाओं सहित 10 लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी; ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा
रतनगढ़ में NH-11 पर दो बसों की टक्कर:8 महिलाओं सहित 10 लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी; ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा
रतनगढ़ : रतनगढ़ में नेशनल हाइवे- 11 पर दो बसों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में आठ महिलाओं सहित कुल 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। राजलदेसर पुलिस के अनुसार एक निजी बस राजलदेसर से रतनगढ़ की ओर मरम्मत के लिए जा रही थी। इसी दौरान, सवारियों से भरी एक अन्य बस ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया और आगे चल रही बस से टकरा गई। सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1929767


