डॉ. जुल्फिकार का नाम ‘यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज
डॉ. जुल्फिकार का नाम ‘यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज
झुंझुनूं : जिले के युवा लेखक व शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्हें यह सम्मान 60,000 विवेकानंद कैलेंडर नि:शुल्क वितरण और 10,000 विद्यार्थियों के बीच विवेकानंद प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए मिला है।
डॉ. जुल्फिकार लंबे समय से स्वामी विवेकानंद व रामकृष्ण मिशन पर शोध कार्य कर रहे हैं। उनकी शोध व पुस्तकें देश–विदेश में सराही जा रही हैं। इससे पहले उनका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। यह उपलब्धि उनकी निरंतर सामाजिक व शैक्षणिक सेवाओं का बड़ा प्रमाण मानी जा रही है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1929894


