[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धमोरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धमोरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन

किसानों ने जताया रोष, बोले- हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

गुढ़ागौड़जी : धमोरा गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस परिसर में सांकेतिक धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग चोरी-छिपे स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश कर रहा है। किसान नेता कुरड़ाराम जाखड़ के नेतृत्व में धरना आयोजित हुआ।

जाखड़ ने कहा कि विभाग गांव में आधारभूत ढांचा मजबूत किए बिना स्मार्ट मीटर लगाने पर अड़ा है, जो गलत है। उन्होंने मांग की कि पहले स्मार्ट पोल, स्मार्ट ट्रांसफॉर्मर और स्मार्ट तारें लगाई जाएं, उसके बाद ही स्मार्ट मीटर लगाने पर विचार किया जाए। उन्होंने चेताया कि किसानों के हितों से किसी भी तरह का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा।

स्मार्ट मीटर संघर्ष समिति के जिला संयोजक पंकज धनखड़ ने कहा कि ग्रामीणों को जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि गांव में किसी भी हालत में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे और जो मीटर लगाए भी जा चुके हैं, उन्हें ग्रामीण हटवाएंगे। धनखड़ ने स्पष्ट चेतावनी दी- यदि विभाग जबरन कार्रवाई करेगा, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कॉमरेड मूलचंद खरींटा ने विभाग की कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए कहा कि सरकार की रोक के बावजूद स्मार्ट मीटर लगाने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार और विभाग ने मनमानी बंद नहीं की तो उग्र आंदोलन होगा।

ग्रामीणों ने बताया कि धमोरा में स्मार्ट मीटर विरोध की शुरुआत पहले ही हो चुकी थी। अब दोबारा बैठकें व धरने देकर विभाग को चेताया जा रहा है। ग्रामीण बोले- यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को जिला स्तर से बढ़ाकर पूरे राजस्थान में किया जाएगा।

धरने के दौरान सुनील शर्मा तोगडा़, जयसिंह गुर्जर, विनोद जाखड़, सुभाष फौजी, महावीर प्रसाद, पूर्णमल पटवारी, महिपाल, बजरंग मिस्त्री, शिवनाथ, रंगलाल, ओमप्रकाश डांगी, रामवतार, नागरसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22