रूमा देवी ने किया बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, झुंझुनूं का दौरा
रूमा देवी ने किया बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, झुंझुनूं का दौरा
झुंझुनूं : राजीविका की ब्रांड एंबेसडर डॉ. रूमा देवी ने गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, झुंझुनूं का दौरा किया। इस दौरान आरसेटी निदेशक मनोज शर्मा ने उन्हें आरसेटी एवं उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वे संस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रशिक्षुओं द्वारा विकसित डीजे और एसी के कार्यशील मॉडल देखकर आश्चर्यचकित रह गईं। उन्होंने चल रहे प्रशिक्षण “महिला दर्जी” और “लेडीज़ ब्यूटी पार्लर” की प्रशिक्षुओं से बातचीत की। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया ओर प्रशिक्षण पूरा होने के तुरंत बाद स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की बात कही। उन्होंने महिलाओं से कहा कि सबसे पहले अपने आस-पास की महिलाओं के कल्याण के बारे में सोचें और बाद में अपना हित सोचें, आपके काम की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए, उत्पादों की पैकेजिंग अंतिम उपयोगकर्ताओं को आकर्षक लगनी चाहिए। कार्यक्रम का समन्वयन संकाय सदस्य डॉ. विजयपाल तिलोटीया और प्रदीप शर्मा ने किया। इस दौरान भंवर लाल, अरुण कुमार, कृष्ण खेदड़ और नरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043615


