[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 200 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी चिकित्सा सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 200 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी चिकित्सा सुविधा

खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 200 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी चिकित्सा सुविधा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मंजीत तंवर

खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल परिसर में बुधवार भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती पर ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा विभाग की ओर से लगाए गए चिकित्सा शिविर में 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शुगर व ब्लड प्रेशर की बिमारी से ग्रस्त पाए जाने पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीएमओ डॉ अक्षय कुमार शर्मा ने फिता काटकर किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ अनिल जांगिड़ ने कहा कि, “जन सेवा से बड़ा कोई धर्म नही होता। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। चिकित्सा क्षेत्र मानवता की सेवा का सबसे बड़ा संस्थान माना गया है। जब कोई व्यक्ति पीड़ा लेकर डॉक्टर के पास आता है और डाक्टर व स्टाफ ने उसकी पीड़ा को समझ कर सेवा की तो वह बहुत भी बेहतर होता है। मानवता की सेवा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को तत्पर होकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए। वर्तमान समय में व्यस्तता के कारण मनुष्य स्वास्थ्य पर पूर्ण रूप से ध्यान नहीं दे पाते है, जिसके चलते उन्हें गंभीर बिमारियों से ग्रस्त होना पड़ रहा है। वर्तमान समय में ब्लड प्रेशर, शुगर व अन्य बीमारियों से पीड़ित हो ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं।

बीसीएमओ डॉ हरीश यादव ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी व कार्य की व्यस्तता के चलते लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते है। पहले तो बिमारी का पता नहीं लग पाता। इसके बाद जब वह गंभीर होती है तो कुछ लोग नज़र अंदाज़ कर देते है। जिसके बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए तथा किसी प्रकार की बिमारी होने पर समय पर उपचार करवाना चाहिए। वही योग करके शरीर में होने वाली बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। शिविर में 200 मरीजों की जांच कर आवश्यक दवा मुहैया करवाई गई।

इस मौके पर पीएमओ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जसविंदर चौधरी, डॉ मनीषा चौधरी, डॉ शीशराम गुर्जर, नर्सिंग आफिसर संतोष जाट, सुशीला रसगनिया, दीपक राणा, विजेश सैनी, मनोज सैनी, एएनएम सुनीता कुमारी, मनिका, मनोज सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22