[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के स्वामी विवेकानन्द गर्वनमेंट कालेज में स्कूटी का वितरण का हुआ आयोजन, स्कूटी मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर छाई खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के स्वामी विवेकानन्द गर्वनमेंट कालेज में स्कूटी का वितरण का हुआ आयोजन, स्कूटी मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर छाई खुशी

खेतड़ी के स्वामी विवेकानन्द गर्वनमेंट कालेज में स्कूटी का वितरण का हुआ आयोजन, स्कूटी मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर छाई खुशी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मंजीत तंवर

खेतड़ी : खेतड़ी में स्वामी विवेकानंद गर्वनमेंट कालेज में बुधवार को स्कूटी वितरण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य महीपाल कुमावत ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शिक्षा की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आज बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में आगे है चाहे बात अंतरिक्ष की हो या खेल की या फिर देश सेवा हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। ऑपरेशन सिन्दूर में भी हमारी बेटियों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर कालेज की मेधावी छात्राओं को 104 स्कूटी वितरण की गई, जिनमें 75 स्कूटी देवनारायण योजना के तहत, 23 स्कूटी कालीबाई योजना में व 6 स्कूटी करणी कन्या कालेज नंगली सलेदी सिंह को वितरित की गई।

इस दौरान विधायक द्वारा कालेज में दो विज्ञान कक्षा-कक्ष, एक प्रयोगशाला का शिलान्यास तथा लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा बल के प्रमाण पत्र वितरित किए गये।

इससे पहले विधायक इंजिनियर धर्मपाल गुर्जर का कालेज में पधारने पर कालेज स्टाफ द्वारा विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, गजेन्द्र जलंद्रा, डॉ सोमदत्त भगत, नंदकिशोर चौकड़ीवाल, रूपेंद्र सिंह शेखावत, धर्मा पहलवान, विजनेश छावड़ी, प्रभू राजोता, अनिल गुर्जर, राकेश कुमार, पवन शर्मा, आतिश नायक, मोहित, अभिषेक गर्ग, पीयूष योगी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22