[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डुमोली खुर्द में पशुओं के चारे में लगी आग:300 मण कडबी जली, किसान ने मुआवजे की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

डुमोली खुर्द में पशुओं के चारे में लगी आग:300 मण कडबी जली, किसान ने मुआवजे की मांग की

डुमोली खुर्द में पशुओं के चारे में लगी आग:300 मण कडबी जली, किसान ने मुआवजे की मांग की

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मंजीत तंवर

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के डुमोली खुर्द गांव में पशुओं के चारे में आग लगने की घटना सामने आई है। आग से किसान की करीब 300 मण कडबी जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान सुरेश कुमार ने बताया कि वह रात को ही खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर आया था और उसे घर के पास रखा था। कुछ ही देर बाद अज्ञात व्यक्ति ने चारे में आग लगा दी। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी कड़बी राख हो चुकी थी। किसान सुरेश बावरियां ने बताया कि इस घटना से उन्हें हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सहायता की मांग की है।

ग्रामीणों ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी है और किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली, तो किसान को पशुओं के चारे की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ेगा। पीड़ित किसान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22