केसीसी सनातन धर्म मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
केसीसी सनातन धर्म मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
खेतड़ीनगर : केसीसी स्थित सनातन धर्म मंदिर के शिव परिवार मंदिर में सोमवार को भगवान गणेश जी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न हुई। राजेश दोचानीया, माया देवी, हेमन्त की मुख्य यजमानी में पंडित अमित शर्मा एवं विमल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर गणेश जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। विमल शर्मा ने बताया कि शिव परिवार मंदिर में स्थापित गणेश जी की पुरानी मूर्ति खंडित हो जाने के कारण नई मूर्ति की स्थापना की गई है। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने भगवान गणेश जी के भक्ति भरे भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस मौके पर मंदिर महामंत्री अभिषेक पारीक, उपाध्यक्ष राजेश डाढेल, बृजमोहन, सुमन, राजेश नारवाल, मंजू जांगिड़, बेला जोशी, किरण, विजयलक्ष्मी, पूनम, रेखा, सुमन, संतोष, मंजू, मनू, भज्जो, अनिता, बिमला पूनम शर्मा, बिमला सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038935


