[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किन्नर समाज ने निभाया सामाजिक सरोकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

किन्नर समाज ने निभाया सामाजिक सरोकार

फतेहपुर में शादी समारोह में किन्नरों ने भरा मायरा, दी नकद राशि व आभूषण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : आमतौर पर किन्नरों को शादी या अन्य समारोहों में बधाई मांगते हुए देखा जाता है, लेकिन सीकर जिले के फतेहपुर में गुरुवार को एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला। यहां किन्नर समाज ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक शादी समारोह में मायरा भरा।

किन्नर पूनम उर्फ रेशमा भुआजी खंडेलवाल के नेतृत्व में किन्नर समाज के सदस्यों ने अपनी धर्म बहन तारामणी प्रजापत की पुत्री की शादी में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार भात (मायरा) भरने की रस्म निभाई। इस दौरान किन्नरों ने हजारों रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े भेंट किए।

किन्नर पूनम भुआजी व उनकी टोली डीजे और गाड़ियों के साथ नाचते-गाते शादी स्थल पर पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ मायरा भरा। समारोह में मौजूद लोगों ने किन्नर समाज के इस नेक कार्य की सराहना की। इस अवसर पर किन्नर लक्ष्मीबाई सहित लक्ष्मणगढ़, सीकर, नवलगढ़ और रामगढ़ के किन्नर समाज के सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77