[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर सड़क हादसे के बाद सख्त हुआ प्रशासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जयपुर सड़क हादसे के बाद सख्त हुआ प्रशासन

नीमकाथाना में संयुक्त कार्रवाई, 15 ओवरलोड वाहन सीज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : जयपुर में हुए सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। नीमकाथाना में पुलिस, परिवहन और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक ओवरलोड वाहनों को जप्त (सीज) किया।

यह कार्रवाई सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावात के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर पहचान छिपाने वाले, तेज गति से वाहन चलाने वाले और बिना टीपी बिल के खनन परिवहन करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।

पाटन थाना अधिकारी विद्याधर शर्मा ने बताया कि जयपुर सड़क हादसे के बाद जिले में विशेष अभियान चलाया गया है। नियमों की अनदेखी, ओवरलोडिंग और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कार्रवाई में अलवर, जयपुर, दौसा से आए एसएमई नरेंद्र शक्तावत, विजिलेंस अधिकारी प्रताप सिंह मीणा और नीमकाथाना स्टाफ शामिल थे। टीम ने डाबला और पाटन थाना पुलिस के सहयोग से रेला इलाके से 13 ओवरलोड वाहन जब्त किए, जो अवैध खनन सामग्री लेकर बिना टीपी बिल के परिवहन कर रहे थे।

इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22