झुंझुनूं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रक्तदान शिविर:न्यायिक अधिकारियों, वकीलों और डॉक्टरों ने ब्लड डोनेट कर निभाया फर्ज
झुंझुनूं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रक्तदान शिविर:न्यायिक अधिकारियों, वकीलों और डॉक्टरों ने ब्लड डोनेट कर निभाया फर्ज
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की ओर से विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को राजकीय बीडीके अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व निभाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश दीपा गुर्जर रहीं। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र सोलंकी, बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू, चिकित्सकों की टीम, पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) और अधिवक्ता संघ के सदस्य मौजूद रहे।

न्याय और मानवता का संगम: ‘रक्तदान महादान’
मुख्य अतिथि दीपा गुर्जर ने कहा-रक्तदान महादान है। यह वह सेवा है, जिससे न केवल किसी का जीवन बचाया जा सकता है बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं को भी सशक्त किया जा सकता है। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि न्याय और मानवता का संगम तभी संभव है, जब हम सामाजिक उत्तरदायित्वों को भी उतनी ही गंभीरता से निभाएं, जितनी न्याय की भावना को। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा कमजोर वर्गों को न्यायिक सहायता देने के साथ-साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक चेतना के कार्यक्रम आयोजित करना वास्तव में न्यायपालिका के मानवीय पहलू को उजागर करता है।
सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र सोलंकी ने बताया कि यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के रूप में की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण का उद्देश्य केवल न्यायिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में मानवता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना भी है।
स्वास्थ्य लाभ और रक्त उपलब्धता में सुदृढ़ता
बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू ने बताया कि रक्तदान से न केवल दुर्घटना पीड़ितों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को जीवन मिलता है, बल्कि यह दाताओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2039853


