[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेशनल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में राजस्थान को पहला स्थान:भावेश ने जीता कांस्य, टीम ने जीते 20 गोल्ड मेडल, सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेशनल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में राजस्थान को पहला स्थान:भावेश ने जीता कांस्य, टीम ने जीते 20 गोल्ड मेडल, सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने दी बधाई

नेशनल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में राजस्थान को पहला स्थान:भावेश ने जीता कांस्य, टीम ने जीते 20 गोल्ड मेडल, सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने दी बधाई

चिड़ावा : उत्तरप्रदेश के गोंडा स्थित नंदिनी नगर कॉलेज में आयोजित नेशनल ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में राजस्थान ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। टीम ने कुल 20 स्वर्ण, 18 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त की।

राजस्थान शीर्ष स्थान पर

राजस्थान टीम ने कुल 170 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ राजस्थान के पदाधिकारियों, कोच स्टाफ और खिलाड़ियों को बधाई दी गई।

भावेश, राहुल का शानदार प्रदर्शन

झुंझुनूं ग्रैपलिंग सचिव निकिता चौधरी ने बताया- नांगलिया गांव के भावेश ने जूनियर वर्ग के 92 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं, हेतमसर के राहुल ने 77 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

हरियाणा दूसरे स्थान पर

इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंकों के आधार पर हरियाणा 137 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि गुजरात 75 अंकों के साथ तीसरे और उत्तर प्रदेश 47 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पहुंचे

निकिता चौधरी ने इस जीत को राजस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि ‘हमारे खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करेंगे’। समापन समारोह में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles