जाट शताब्दी सम्मेलन 9 नवंबर को:चिड़ावा से लोग जाएंगे पुष्कर, बैठक में लिया निर्णय
जाट शताब्दी सम्मेलन 9 नवंबर को:चिड़ावा से लोग जाएंगे पुष्कर, बैठक में लिया निर्णय
चिड़ावा : चिड़ावा से जाट समाज के लोग पुष्कर में होने वाले राष्ट्रीय जाट शताब्दी सम्मेलन में भाग लेंगे। यह निर्णय चिड़ावा में जाट समाज की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। सम्मेलन 9 नवंबर को पुष्कर में आयोजित होगा। जाट समाज की यह बैठक चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बड़ेसरा ने की।
बैठक में पार्षद विनोद झाझडिया, पार्षद चरण सिंह, पार्षद मुकेश पूनियां, पार्षद योगेंद्र कटेवा, पार्षद रजनीकांत मान और सरपंच आनंद झाझडिया ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने 9 नवंबर को पुष्कर में होने वाले सम्मेलन में जाट समाज के अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम डांगी, जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र कोठारी और चिड़ावा ब्लॉक उपाध्यक्ष कैप्टन सुरेन्द्र महला ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया। उन्होंने जाट समाज के उत्थान के लिए अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन में भाग लेने की आवश्यकता पर बल दिया और पुष्कर जाने की अपील की।
कार्यक्रम में रणवीर सिंह थालौर, रूपचंद श्योराण और तेजा सेना के चिंटू आर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने जाट समाज की एकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर रमेश ढाका, मास्टर हनुमान प्रसाद, महेंद्र गजराज, कैप्टन सुमेर सिंह, सुरेश बराला, जयसिंह चाहर, कैप्टन सुरेश भालोठिया, गुलझारी नूनियां, अजय गोदारा, अमित डांगी, संजय पचार, नरसी सिंह, बलबीर भगासरा, अजित मुरादपुर, सूबेदार देवेन्द्र मेचू, मदनसिंह डारा, ईश्वर राव, नवीन कुल्हार, रतनवीर धनखड़ मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039006


