महिला से अश्लील हरकत व वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
महिला से अश्लील हरकत व वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : कस्बे के मंडी क्षेत्र में शराब ठेके के पास एक महिला के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया। बेसुध हालत में पड़ी महिला के साथ दो-तीन युवकों ने अश्लील हरकतें कीं और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूचना मिलने पर मुकुंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सीएचसी मुकुंदगढ़ में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार महिला ने अधिक शराब पी रखी थी, जिसके कारण वह बेसुध थी। होश में आने के बाद उसे परिजनों के साथ भेज दिया गया।
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों – राकेश कुमार पुत्र जयपाल (जाति सांसी, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड 8 मुकुंदगढ़), मुकेश कुमार पुत्र राजकुमार (जाति महाजन, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड 7 मुकुंदगढ़) तथा सुमेर सिंह धानिया पुत्र हरिराम (जाति मेघवाल, उम्र 39 वर्ष, निवासी डुण्डलोद) – को गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों को धारा 126, 135(3), 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशानुसार मुकुंदगढ़ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038935


