[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अक्टूबर माह में 38 ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अक्टूबर माह में 38 ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण

अक्टूबर माह में 38 ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण

झुंझुनूं : सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के झुंझुनूं ब्लॉक की ओर से ई-गवर्नेंस सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से अक्टूबर माह में संचालित ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रोग्रामर विनोद कुमार सैनी ने बताया कि अलग-अलग टीमों द्वारा कुल 38 ई-मित्र कियोस्कों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान विभागीय दिशा-निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर दो ई-मित्र धारकों को नोटिस जारी किए गए, जबकि एक ई-मित्र धारक पर ऑनलाइन दंड (शास्ति) आरोपित की गई। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

Related Articles