[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए अधिकारियों की नियुक्ति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए अधिकारियों की नियुक्ति

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए अधिकारियों की नियुक्ति

झुंझुनूं : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता का परिगणना प्रपत्र भरवाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग के लिए जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रवार 26 अधिकारियों की नियुक्ति की है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर नजर रखेंगे और संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जिला प्रशासन ने बताया कि मतदाता सूची के इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी निर्वाचन से पूर्व सटीक और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है।

Related Articles