पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक करवाना होगा वार्षिक भौतिक सत्यापन
पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक करवाना होगा वार्षिक भौतिक सत्यापन
झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को 31 दिसंबर 2025 तक वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने के निर्देश दिए हैं। उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया ने बताया कि जिले में कुल 2 लाख 82 हजार 400 पेंशनर्स हैं, जिन्हें यह प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी।
उन्होंने बताया कि सत्यापन की प्रक्रिया 1 नवंबर 2025 से शुरू की जा चुकी है। पेंशनर अपना सत्यापन निकटतम ई-मित्र केंद्र पर बायोमैट्रिक माध्यम से या RajSSP मोबाइल ऐप पर फेस रिकॉग्निशन से करवा सकते हैं।
यदि बायोमैट्रिक या फेस रिकॉग्निशन संभव नहीं हो, तो पेंशनर अपने पेंशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारी (ग्रामीण क्षेत्र में विकास अधिकारी, शहरी क्षेत्र में उपखंड अधिकारी) के कार्यालय में जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करवा सकते हैं। जिन पेंशनर्स के मोबाइल नंबर पीपीओ में दर्ज नहीं हैं, वे संबंधित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से दस्तावेज सहित उपस्थित होकर ओटीपी आधारित सत्यापन करा सकते हैं।
विशेष योग्यजन पेंशनर्स जिनके UDID कार्ड नहीं बने हैं, वे ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर UDID रजिस्ट्रेशन नंबर अपने जनाधार में अपडेट कराएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक सत्यापन नहीं करवाने पर पेंशन राशि का भुगतान रोका जा सकता है, इसलिए सभी पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक वार्षिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2039252
