[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग पर चढ़ा रोडवेज-बस का पिछला पहिया, मौके पर मौत:बस स्टैंड पर गाड़ी बैक लेते समय हादसा; ड्राइवर डिटेन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बुजुर्ग पर चढ़ा रोडवेज-बस का पिछला पहिया, मौके पर मौत:बस स्टैंड पर गाड़ी बैक लेते समय हादसा; ड्राइवर डिटेन

बुजुर्ग पर चढ़ा रोडवेज-बस का पिछला पहिया, मौके पर मौत:बस स्टैंड पर गाड़ी बैक लेते समय हादसा; ड्राइवर डिटेन

झुंझुनूं : झुंझुनूं में रोडवेज बस को बैक करते समय 70 वर्षीय बुजुर्ग उसके टायरों के नीचे आ गया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।घटना शुक्रवार को करीब 2 बजे झुंझुनूं रोडवेज बस स्टैंड में हुई। मृतक की पहचान झुंझुनूं वार्ड नंबर 29 निवासी झंडूराम(70) के रूप में हुई है।

रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब भिवाड़ी से आई एक रोडवेज बस को बस स्टैंड के अंदर बैक किया जा रहा था। अचानक एक बुजुर्ग पैदल वहां से गुजर रहे थे और बस के पिछले टायरों के नीचे आ गए। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

बस स्टैंड से बाहर निकल रहा था बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार- झंडूराम भिवाड़ी से झुंझुनूं पहुंचे थे और बस से उतरने के बाद पैदल बस स्टैंड के अंदर से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान ड्राइवर बस को बैक कर रहा था और अनजाने में झंडूराम बस के पिछले हिस्से के नीचे आ गए। देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे का बताया जा रहा है। जैसे ही बस के नीचे आने से बुजुर्ग गिर पड़े, मौके पर यात्रियों और स्टैंड पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत ड्राइवर से बस को रुकवाया, लेकिन तब तक झंडूराम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया, वहीं बस को जब्त कर लिया।

चश्मदीद बोले- ड्राइवर ने पीछे देखते समय हॉर्न नहीं दिया

चश्मदीदों के अनुसार, बस जब बैक की जा रही थी, तब ड्राइवर ने पीछे देखने के लिए किसी गाइड या कंडक्टर की मदद नहीं ली और न ही हॉर्न बजाया। इसी लापरवाही के चलते बुजुर्ग पैदल चलते हुए बस के पिछले पहियों की चपेट में आ गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22