[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में सरदार150 यूनिटी मार्च के लिए संयोजक नियुक्त:सुभाष शर्मा जिला संयोजक, जय सिंह माठ व फतेहसिंह शेखावत सह संयोजक बने, 31 अक्टूबर को अभियान का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में सरदार150 यूनिटी मार्च के लिए संयोजक नियुक्त:सुभाष शर्मा जिला संयोजक, जय सिंह माठ व फतेहसिंह शेखावत सह संयोजक बने, 31 अक्टूबर को अभियान का शुभारंभ

चिड़ावा में सरदार150 यूनिटी मार्च के लिए संयोजक नियुक्त:सुभाष शर्मा जिला संयोजक, जय सिंह माठ व फतेहसिंह शेखावत सह संयोजक बने, 31 अक्टूबर को अभियान का शुभारंभ

चिड़ावा : भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश संयोजक दामोदर अग्रवाल ने जिला संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति की है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा को जिला संयोजक, जबकि भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ और बडाऊ सरपंच फतेह सिंह शेखावत को सह संयोजक बनाया गया है।

राज्यभर में यह अभियान 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत प्रत्येक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पदयात्राएं, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान, स्वदेशी भारत–आत्मनिर्भर भारत अभियान, योग एवं हेल्थ शिविर, सरदार पटेल के जीवन पर सेमिनार और नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। जिला संयोजक सुभाष शर्मा ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होगा। चिड़ावा-सूरजगढ़ रोड स्थित मधुसूदन फार्म हाउस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर इसकी शुरुआत की जाएगी।

Related Articles