[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी फतेहपुर पहुंचे:कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर बुद्धगिरी मढ़ी में दर्शन कराए, महंत दिनेश गिरी से मुलाकात की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी फतेहपुर पहुंचे:कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर बुद्धगिरी मढ़ी में दर्शन कराए, महंत दिनेश गिरी से मुलाकात की

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी फतेहपुर पहुंचे:कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर बुद्धगिरी मढ़ी में दर्शन कराए, महंत दिनेश गिरी से मुलाकात की

फतेहपुर : पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अरुण चतुर्वेदी बुधवार दोपहर 2 बजे फतेहपुर पहुंचे। उन्होंने कस्बे की ऐतिहासिक श्री बुद्धगिरी मढ़ी का दौरा किया। उनके पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद चतुर्वेदी ने मढ़ी पहुंचकर बाबा बुद्धगिरी जी महाराज, मां हिंगलजा सहित अन्य समाधियों के दर्शन किए।

उन्होंने गौशाला में महंत श्री दिनेश गिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गौ यज्ञशाला में नंदी की पूजा-अर्चना भी की गई। महंत दिनेश गिरी और अरुण चतुर्वेदी के बीच गौशालाओं को बेहतर बनाने और प्रदेश में गायों की दशा सुधारने पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व अध्यक्ष रामअवतार रतला, प्रमोद महरिया, विशाल दायमा, रमेश शर्मा, पार्षद अनिल योगी, पार्षद नितिन जांगिड़ और सुरेश बगड़िया सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles