[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से होटलकर्मी घायल:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, रीको मोड़ के पास हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

अज्ञात वाहन की टक्कर से होटलकर्मी घायल:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, रीको मोड़ के पास हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से होटलकर्मी घायल:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, रीको मोड़ के पास हादसा

रींगस : रींगस में मंगलवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर स्थित रीको मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल चल रहा होटलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, रीको मोड़ पर एक व्यक्ति के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान उत्तराखंड निवासी रविंद्र सिंह रावत (30) पुत्र रणजीत सिंह रावत के रूप में की। रविंद्र को तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में रविंद्र की हालत गंभीर बताई गई, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि रविंद्र सिंह क्षेत्र की होटल में काम करता था। पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने जानकारी दी कि अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, रविंद्र के होटल मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम बनाकर अज्ञात वाहन की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22