पचेरी : गोवंश तस्करी मामले में 8 माह से फरार आरोपी मानसिंह गिरफ्तार
पचेरी : गोवंश तस्करी मामले में 8 माह से फरार आरोपी मानसिंह गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास शर्मा
पचेरी : पचेरी कलां पुलिस टीम ने गोवंश अधिनियम के तहत 8 माह से फरार चल रहे आरोपी मानसिंह को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि परिवादी राजूसिंह बुहाना ने थाना पचेरी कलां में शिकायत दर्ज की कि एक टेम्पो में गायों को तस्करी के लिए मेवात नूंह ले जाया जा रहा था। सूचना पर राजूसिंह और उनके साथियों ने बुहाना मोड़ पर टेम्पो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भाग निकला। पचेरी टोल टैक्स के पास टेम्पो को रोका गया जिसमें दो गायों को क्रूरता से भरा गया था। टेम्पो चालक विनय शर्मा निवासी समयपुर बादली, हरियाणा और देवा कुमार निवासी समयपुर बादली, हरियाणा को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। वहीं तीसरा आरोपी मानसिंह जाति जाट निवासी ढाणी हुक्मा थाना सिघाना घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की। मानसिंह को ढाणी हुक्मा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में थानाधिकारी राजपाल यादव, उपनिरीक्षक, शीशराम सहायक उपनिरीक्षक, वीरेंद्र हेड कांस्टेबल, कमलेश कांस्टेबल, विजय, कांस्टेबल, बलकेश, चालक शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1930390

