[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुहाड़वास में ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन:समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

कुहाड़वास में ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन:समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान

कुहाड़वास में ब्राह्मण समाज का स्नेह मिलन:समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान

कुहाड़वास : कुहाड़वास स्थित बाबा संदास नाथ आश्रम में ब्राह्मण समाज विकास समिति सिंघाना-बुहाना द्वारा दीपावली स्नेह मिलन और संरक्षण मंडल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बोहरा ने की। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश बोहरा, कैलाश पांडेय, राजेश भसावता, नंदकिशोर धुलवा और स्टेट लेवल पर सम्मानित शिक्षक हरद्वारी लाल शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में समिति ने समाजहित में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई, साथ ही आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। नंदकिशोर शर्मा, चंद्रप्रकाश सिंघाना, राजेश भैसावता, नरेश भारद्वाज, सुरेश शर्मा, कैलाश पांडेय और ओमप्रकाश बोहरा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर संतोष कौशिक, मदनलाल थली, रामावतार ढाणी लक्ष्मण, कपिल शर्मा, सुभाष शर्मा एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद डूमोली, प्रवेश, लक्की, मोनू, मनोज शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles