सिंघाना की इंदिरा कॉलोनी में गंदगी का आलम:ग्रामीणों ने नियमित सफाई की मांग की, ईओ को सौंपा ज्ञापन
सिंघाना की इंदिरा कॉलोनी में गंदगी का आलम:ग्रामीणों ने नियमित सफाई की मांग की, ईओ को सौंपा ज्ञापन
सिंघाना : सिंघाना नगरपालिका की इंदिरा कॉलोनी में गंदगी के आलम से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को नगरपालिका ईओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि इंदिरा कॉलोनी के वार्ड नंबर तीन में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मुख्य रास्ते की नालियों पर अतिक्रमण के कारण वे बंद हो गई हैं, जिससे गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। यह गंदा पानी मुख्य रास्ते में जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिका ने सफाई कर्मचारी तो नियुक्त किए हैं, लेकिन नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। पहले ये क्षेत्र बनवास पंचायत के अधीन था, जहां कचरा संग्रहण गाड़ी द्वारा नियमित सफाई होती थी। राज्य सरकार द्वारा सिंघाना को नगरपालिका बनाए जाने और पंचायतों को इसमें शामिल करने के बाद से नियमित सफाई व्यवस्था बाधित हुई है, जिससे आमजन को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
ग्रामीणों ने ईओ से क्षेत्र का निरीक्षण कर उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगरपालिका द्वारा जल्द सफाई नहीं करवाई गई, तो वे नगरपालिका कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर महिप मान, किरोड़ीलाल, सतेंद्र मान, रघुवीर सिंह, नरेश सिंह, राजवीर सिंह, महताब सिंह, रतिराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039397
