[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के त्यौंदा में गौ कृपा कथा का शुभारंभ:महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, सात दिन तक चलेगी कथा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के त्यौंदा में गौ कृपा कथा का शुभारंभ:महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, सात दिन तक चलेगी कथा

खेतड़ी के त्यौंदा में गौ कृपा कथा का शुभारंभ:महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, सात दिन तक चलेगी कथा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के त्यौंदा स्थित श्री महामल महाराज गौशाला परिसर में शुक्रवार को सात दिवसीय गौ कृपा कथा का शुभारंभ हुआ। ये आयोजन श्री महामल महाराज गौशाला समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली।

साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदी के सानिध्य में ये कलश यात्रा ठाकुर जी मंदिर से शुरू हुई। गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह यात्रा कथा स्थल महामल महाराज गौशाला परिसर तक पहुंची, जहां ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह इसका स्वागत किया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदी ने गौ माता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धार्मिक अनुष्ठान करने चाहिए और भगवान के प्रति आस्था रखनी चाहिए। दीदी ने जीव-जंतुओं की सेवा और गौ सेवा के महत्व पर भी जोर दिया, क्योंकि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है और आयुर्वेद में भी इसका विशेष महत्व है। गौशाला समिति अध्यक्ष केशर सिंह ने बताया कि ये कथा प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कलश यात्रा और कथा के शुभारंभ में केसर सिंह, सरजीत सिंह, सीताराम जांगिड़, रामकिशन शर्मा, सांवरमल शर्मा, रामजीलाल वर्मा, राकेश कुमार सिंह, कृष्ण अग्रवाल, हवलदार राजेश कुमार, संत कुमार शर्मा, संदीप सिंह, बसंत लाल गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, कृष्णा देवी, लक्ष्मी देवी, नीलम देवी, राजबाला देवी, हिमांशी देवी, पिंकी देवी, तुलसी देवी, स्नेह लता शर्मा, बसंती देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62