[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

पिलानी खुर्द-बिरमी के बीच अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : पिलानी खुर्द और बिरमी के बीच बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी भूपेंद्र सिंह और झुंझुनूं निवासी बिलाल बाइक पर सवार होकर चूरू से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को 108 एंबुलेंस से बिसाऊ राजकीय जाटीया अस्पताल लाया गया, जहां से भूपेंद्र सिंह को गंभीर हालत में चूरू रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बिलाल का उपचार जारी है। सूचना पर बिसाऊ पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले आई। एएसआई इंद्राज सिंह घायल से जानकारी लेने चूरू अस्पताल पहुंचे, जबकि थानाधिकारी महेंद्र सिंह ओला ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें अस्पताल से मिली थी।

Related Articles