[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में 40 लाख की सड़क का लोकार्पण:पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन, विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या पर चिंता व्यक्त की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में 40 लाख की सड़क का लोकार्पण:पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन, विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या पर चिंता व्यक्त की

सिंघाना में 40 लाख की सड़क का लोकार्पण:पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन, विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या पर चिंता व्यक्त की

सिंघाना : सिंघाना नगरपालिका के वार्ड 8 बड़ा मोहल्ला में 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। इस समारोह में पूर्व सांसद संतोष अहलावत मुख्य अतिथि रहीं, जबकि प्रधान सरला सैनी ने अध्यक्षता की। अतिथियों ने विधिवत रूप से सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पानी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। राज्य सरकार कुंभाराम नहर परियोजना का पानी क्षेत्र में लाने का प्रयास कर रही है, जिसका कार्य तेजी से चल रहा है।

अहलावत ने कहा कि झुंझुनूं जिले में पेयजल की कमी से सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोग सर्वाधिक प्रभावित हैं। राज्य सरकार यमुना जल समझौता लागू करने का भी प्रयास कर रही है, जिससे क्षेत्र में बेहतर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने पेयजल समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल स्वीकृत करवाने की भी जानकारी दी, जिनका निर्माण जल्द ही किया जाएगा। इस मौके पर राजेश राणा, दाताराम भाटी, राजेश जैदिया, महेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, जयराम गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles