सिंघाना में बस-बाइक की टक्कर, क्लर्क की मौत:ड्यूटी पर जा रहा था, मोई सद्दा मोड़ पर हुआ हादसा
सिंघाना में बस-बाइक की टक्कर, क्लर्क की मौत:ड्यूटी पर जा रहा था, मोई सद्दा मोड़ पर हुआ हादसा
सिंघाना : खेतड़ी में रोडवेज बस और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार क्लर्क की मौत हो गई। हादसा सिंघाना थाना क्षेत्र के मोई सद्दा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह हुआ। मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार (32) निवासी जीवनवास सिंघाना के सीबीईओ कार्यालय में क्लर्क पद पर है। संदीप रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह अपने घर से सिंघाना ड्यूटी पर जा रहे थे। मोई के पास मोड़ पर सामने से आ रही मत्स्य नगर (अलवर) आगार डिपो की रोडवेज बस से उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल संदीप कुमार को सिंघाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि गंभीर हालत में लाए गए संदीप कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खेतड़ी नगर के केसीसी अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। पुलिस ने रोडवेज बस और बाइक को सिंघाना थाने में लाया है।
मृतक संदीप कुमार के पिता सज्जन कुमार हिरवा के राजकीय स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। संदीप शादीशुदा थे, लेकिन उनके कोई बच्चा नहीं था। वे दो भाइयों में सबसे बड़े थे। थानाधिकारी सीताराम ओला ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2040370


