[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने सर्किट हाऊस में अपने समर्थकों के साथ एआईसीसी पर्यवेक्षक के समक्ष चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किया आवेदन प्रस्तुत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने सर्किट हाऊस में अपने समर्थकों के साथ एआईसीसी पर्यवेक्षक के समक्ष चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किया आवेदन प्रस्तुत

एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने सर्किट हाऊस में अपने समर्थकों के साथ एआईसीसी पर्यवेक्षक के समक्ष चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किया आवेदन प्रस्तुत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : एनएसयूआई एवं भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय संयोजक तथा गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व पूर्व उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी रह चुके एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ सर्किट हाऊस, चूरू में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया।

उन्होंने यह आवेदन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर सुभाष चोपड़ा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान प्रभारी एवं पीसीसी उपाध्यक्ष विधायक हाकम अली खान, पीसीसी महासचिव डॉ. राजेंद्र मुंड तथा पीसीसी सचिव रामनिवास बिडोदी के समक्ष प्रस्तुत किया।

एडवोकेट सद्दाम हुसैन पिछले एक दशक से अधिक समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को और मजबूत करना उनका मुख्य उद्देश्य है। शैक्षणिक रूप से भी वे अत्यंत योग्य हैं – उन्होंने 5 यूजी व 5 पीजी सहित कुल 10 शैक्षणिक डिग्रियां प्राप्त की हैं और अध्ययन के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

कोविड-19 काल के दौरान उन्हें जिला प्रशासन, चूरू द्वारा जिले की समस्त सामाजिक संस्थाओं, समितियों, ट्रस्टों एवं एनजीओ के जिला प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था, जहाँ उन्होंने उत्कृष्ट सेवाएँ दीं। इसके अलावा वे एनएसएस व एनसीसी के तीनों प्रमाण पत्र धारक (A, B, C) हैं तथा टू राज बटालियन एनसीसी, चूरू में अंडर ऑफिसर रैंक के रूप में राजकीय लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय चूरू का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62