सालावाली में मोर का शिकार करते एक व्यक्ति को पकड़ा:ग्रामीणों ने दबोचा, 6 मृत मोर बरामद; दो आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया
सालावाली में मोर का शिकार करते एक व्यक्ति को पकड़ा:ग्रामीणों ने दबोचा, 6 मृत मोर बरामद; दो आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया
नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर स्थित सालावाली ढाणी में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते हुए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा है। मौके से छह मृत मोर बरामद किए गए हैं। घटना के बाद दो अन्य आरोपी मृत मोरों के साथ फरार हो गए।
दो युवक को फरार, एक को पकड़ा
सुबह ग्रामीण धूड़ाराम यादव जंगल में पक्षियों के लिए पानी डालने जा रहे थे, तभी उन्होंने बाइक पर सवार तीन युवकों को देखा। इनमें से दो युवक मृत मोरों को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर ले जा रहे थे। धूड़ाराम के शोर मचाने पर दो युवक बाइक लेकर भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति को धूड़ाराम ने मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से छह मृत मोर मिले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि युवक ने जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल कर मोरों को मारा था। मौके से एक चाकू और एक दवा भी बरामद की गई है।
वन विभाग और पुलिस मौके पर
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पकड़े गए व्यक्ति को वन विभाग के हवाले कर दिया। वन विभाग के रेंजर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और छह मृत मोरों के शव बरामद किए। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2048819


