[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शुभ शरद पूर्णिमा पर इस बार सिर्फ दुर्लभ दवा ही नहीं, पौष्टिक खीर भी वितरित की जाएगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शुभ शरद पूर्णिमा पर इस बार सिर्फ दुर्लभ दवा ही नहीं, पौष्टिक खीर भी वितरित की जाएगी

45 वर्षों से चली आ रही परंपरा को डॉ. सलाउद्दीन चोपदार फाउंडेशन रखेगा कायम

झुंझुनूं : आयुर्वेद और अध्यात्म के संगम का प्रतीक बन चुका डॉ. सलाउद्दीन चोपदार फाउंडेशन इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर दमा, श्वांस, एलर्जी जैसे असाध्य रोगों के उपचार हेतु दुर्लभ औषधि युक्त खीर का वितरण करेगा।

फाउंडेशन पिछले 45 वर्षों से इस परंपरा को जीवित रखे हुए है। इस वर्ष आयोजन की विशेषता यह होगी कि अब केवल दुर्लभ दवा ही नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक विशेषज्ञों द्वारा तैयार पौष्टिक खीर भी वितरित की जाएगी। यह खीर आयुर्वेद चिकित्सकों और विशेषज्ञों के निर्देशन में आयुर्वेदा पार्क, वारिसपुरा में तैयार की जाएगी।

खीर को शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में रखा जाएगा, जो आयुर्वेदिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी मानी जाती है। डॉ. चोपदार फाउंडेशन ने बताया कि इस वर्ष लगभग 5,000 लोगों को दुर्लभ दवा युक्त खीर वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

वितरण कार्यक्रम में एक ओर जहां पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण होगा, वहीं दूसरी ओर मिट्टी के सिकोरों में परोसी गई खीर रोगियों और श्रद्धालुओं को दी जाएगी। खीर 7 अक्टूबर मंगलवार समय: प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डॉ. एस.डी. चोपदार आयुष हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, आयुर्वेदा पार्क, रीको रोड, वारिसपुरा, झुंझुनूं में वितरित की जावेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62