[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में मिला बुजुर्ग का कंकाल, FSL ने जुटाए सबूत:35 दिन से था लापता, परिजन बोले- 15 साल से ससुराल वालों से थी अनबन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

खेत में मिला बुजुर्ग का कंकाल, FSL ने जुटाए सबूत:35 दिन से था लापता, परिजन बोले- 15 साल से ससुराल वालों से थी अनबन

खेत में मिला बुजुर्ग का कंकाल, FSL ने जुटाए सबूत:35 दिन से था लापता, परिजन बोले- 15 साल से ससुराल वालों से थी अनबन

डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे के सोनापुर स्टैंड के पास एक खेत में एक बुजुर्ग का शव मिला है। शव करीब एक महीने पुराना बताया जा रहा है। जो कि पूरी तरह कंकाल में बदल चुका है। मौके पर मोबाइल फॉरेंसिक टीम और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को मुकुंदगढ़ मोर्चरी ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार, खेत में काम कर रहे मजदूरों ने कार्य करते समय शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मुकुंदगढ़ पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग की मौत का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर परिजनों को सूचित किया। मृतक के भाई मोहम्मद मुस्लिम कुरैशी ने कपड़ों से शव की पहचान शरीफ पुत्र खुदा बख्श के रूप में की।

मृतक का ससुराल पक्ष से चल रहा था मनमुटाव

परिजनों ने बताया कि मृतक का ससुराल पक्ष से करीब 15 साल से मनमुटाव चल रहा था। मृतक के एक लड़का और तीन लड़कियां हैं, जिनमें से दो लड़कियां और एक लड़का शादीशुदा हैं और विदेश रहता हैं। मृतक के दूसरे भाई सलीम ने बताया कि शरीफ मानसिक रूप से बीमार था और उन्हें मिर्गी के दौरे भी आते थे।

मुकुंदगढ़ थाना अधिकारी ताराचंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट 25 अगस्त 2025 को मुकुंदगढ़ थाने में दर्ज करवाई गई थी। परिजनों ने तब भी उसके मानसिक रूप से बीमार होने और मिर्गी के दौरे आने की बात कही थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62