[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला में मैराथन में दौड़े युवा:विधायक ने फीता काटा, अमित ने दौड़ पूरी कर 11 हजार का नकद इनाम जीता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला में मैराथन में दौड़े युवा:विधायक ने फीता काटा, अमित ने दौड़ पूरी कर 11 हजार का नकद इनाम जीता

मंड्रेला में मैराथन में दौड़े युवा:विधायक ने फीता काटा, अमित ने दौड़ पूरी कर 11 हजार का नकद इनाम जीता

मंड्रेला : मंड्रेला नगरपालिका की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के तहत विशाल 5 किमी लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में देवरोड़ के धावक अमित ने पहला स्थान हासिल किया। दौड़ में कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन खेल भावना के साथ-साथ सामाजिक संदेश देने का भी एक माध्यम बना। कार्यक्रम का शुभारंभ झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू और भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने झंडारोहण के साथ किया। फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर मैराथन का औपचारिक उद्घाटन किया।

झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू और भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू और भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

मैराथन में मुख्य वर्ग के विजेताओं को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। देवरोड़ के अमीत ने पहला स्थान हासिल कर 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी अपने नाम की। झुंझुनूं के रोनी वर्मा दूसरे स्थान पर रहे। जिसे 5100 रुपए मिले। जबकि भेरूगढ़ के नैतिक यादव को तीसरा स्थान मिला जिसे 3100 रुपए दिए गए।

दौड़ में बड़ी संख्या में महिला धाविकाओं ने भी हिस्सा लिया। कृष्णा सिंघल, हया खान और मिताली आशा ने दौड़ पूरी की। भामाशाहों ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, आदर्श स्कूल के 8 साल के छात्र लक्ष्य ने दौड़ पूरी की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62