[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में मनाई गई शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती:वक्ताओं ने उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में मनाई गई शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती:वक्ताओं ने उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया

पिलानी में मनाई गई शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती:वक्ताओं ने उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया

पिलानी : राष्ट्रीय जाट महासंघ ने रविवार को पिलानी बाईपास रोड पर शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती मनाई। महासंघ के जिला सचिव सत्यनारायण बैद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह के जीवन, बलिदान और क्रांतिकारी विचारों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पूनियां और ब्लॉक प्रभारी अत्तर सिंह काजला ने कहा- भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है और समाज को जागरूक करती है। जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कोठारी ने भी शहीद भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया।

इस मौके पर समाजसेवी राजेंद्र सिहाग, तिलक पब्लिक स्कूल के संचालक वीरेंद्र सिहाग, कर्मवीर सिंह, धर्मवीर मैनेजर, हरपाल सिंह पूनिया, सुरेंद्र सिलायच, प्रदीप श्योराण, राजू भगीणा, सूबेदार रामनिवास पूनिया, पंकज चौधरी, राजेश बुडानिया, नितेश पूनिया और रवि कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62