[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टेलीग्राम पर लिंक भेजकर 5 लाख से ज्यादा ठगे:टास्क पूरा करने का लालच दिया, कमीशन मांगा तो फिर की पैसों की डिमांड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

टेलीग्राम पर लिंक भेजकर 5 लाख से ज्यादा ठगे:टास्क पूरा करने का लालच दिया, कमीशन मांगा तो फिर की पैसों की डिमांड

टेलीग्राम पर लिंक भेजकर 5 लाख से ज्यादा ठगे:टास्क पूरा करने का लालच दिया, कमीशन मांगा तो फिर की पैसों की डिमांड

सीकर : सीकर में पांच लाख से ज्यादा के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। टेलीग्राम पर आए लिंक के जरिए युवक ठगों के झांसे में आ गया। युवक ने साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। सीकर के फतेहपुर कस्बे के रहने वाले फरहान भाटी ने सीकर के साइबर पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि उनके मोबाइल पर 4 जुलाई को सोशल मीडिया टेलीग्राम पर एक लिंक आया। जिसमें टास्क करने पर डबल रुपए कमाने का लालच दिया गया। ऐसे में फरहान ने 4 जुलाई से 6 जुलाई तक 1 लाख 12 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

ज्यादा प्रॉफिट का दिया लालच

बदले में उसे कुछ रुपए कमीशन के प्राप्त हुए। फिर फरहान को ज्यादा प्रॉफिट कमाने का लालच देने के टास्क दिए गए। इन्हें पूरा करने के लिए उसने अपने चाचा के अकाउंट से 4.39 लाख रुपए विजय कुमावत नाम के शख्स के अकाउंट में जमा करवाए। जब फरहान ने कमीशन मांगा तो उसे और ज्यादा पैसे जमा करवाने के लिए कहा गया। तब फरहान को समझ आ गया कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। फरहान ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई और अब साइबर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच DYSP अनुज डाल कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62