[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का काम हुआ शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का काम हुआ शुरू

जल्द पेयजल समस्या होगी दूर, MLA श्रवण कुमार ने CM का जताया आभार

बुहाना : सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का काम तेज़ी से चल रहा है। बुहाना के पचेरी रोड पर इस परियोजना के लिए एक पाइपलाइन डिपो स्टेशन बनाया गया है। परियोजना के तहत पानी लाने की कवायद अब धरातल पर उतरती दिख रही है। जिससे वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी।

सैकड़ों पाइपलाइनें ट्रकों में लादकर आना शुरू हो गई है। पाइपलाइन उतारने के लिए हाइड्रोलिक मशीनों और पर्याप्त श्रमिकों की कमी के कारण ट्रक चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून, कांडला बंदरगाह, हैदराबाद और जोधपुर से सामान लेकर आने वाले ट्रक चालकों ने बताया कि आसपास खाने-पीने की कोई दुकान या ढाबा नहीं है। स्थानीय ग्रामीण ही उन्हें पानी उपलब्ध करा रहे हैं। इन कठिनाइयों के बावजूद परियोजना का काम जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पानी केवल भाषणों और समाचारों में सुना जाता था, लेकिन अब काम ज़मीन पर दिख रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र को पानी मिलेगा। सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जनता को पानी पिलाने का वादा किया था और विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा कि अगर पानी नहीं पिलाया तो राजनीति छोड़ दूंगा। श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विपक्ष के विधायक होने के बावजूद जनता की जायज मांग को गंभीरता से लेते हुए समस्या का समाधान किया है। यह कार्य प्रगति आमजन को पेयजल संकट से राहत दिलाएगी। इस योजना का पानी अब जल्द ही धरातल पर पहुंचेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62