[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीवरेज के 20 फीट गड्ढे में गिरा सांड:क्रेन की मदद से निकाला बाहर, मजदूर भी बाल-बाल बचे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

सीवरेज के 20 फीट गड्ढे में गिरा सांड:क्रेन की मदद से निकाला बाहर, मजदूर भी बाल-बाल बचे थे

सीवरेज के 20 फीट गड्ढे में गिरा सांड:क्रेन की मदद से निकाला बाहर, मजदूर भी बाल-बाल बचे थे

फतेहपुर : फतेहपुर के सरस्वती कॉलेज के पास लोहारों के मोहल्ले में सीवरेज कार्य के दौरान एक सांड गड्ढे में गिर गया। घटना गुरुवार रात की है। सांड को क्रेन की मदद से रात 11 बजे बाहर निकाला गया। इसी स्थान पर दिन के समय तीन मजदूरों के साथ भी हादसा होते-होते बचा था। मजदूर जमीन से 20 फीट नीचे काम कर रहे थे। तभी सीवरेज चेंबर और पाइप से पानी का रिसाव शुरू हो गया। तेज बहाव के कारण गड्ढा पानी से भरने लगा। मजदूरों ने कुछ ही सेकंड में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

मोहल्ले में 50 मीटर सीवरेज लाइन पिछले 4 महीने से खराब थी। इस दौरान रास्ते के बीच जनरेटर और मोटर लगाकर एक चैंबर से दूसरे चैंबर में गंदा पानी डाला जा रहा था। 15 दिन पहले नई पाइप डालने का काम शुरू हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार ठेकेदार को सुरक्षा उपायों के साथ काम करने की सलाह दी। लेकिन कार्यस्थल पर बैरिकेड्स तक नहीं लगाए गए। पार्षद रामस्वरूप गढ़वाल ने बताया कि एलएनटी कंपनी के अधिकारी ठेकेदारों को सहयोग नहीं कर रहे हैं। हादसे के बाद भी कंपनी के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77