डॉ उमराव सिंह यादव एडवोकेट के 68 वे जन्म दिवस पर सादर प्रकाशित
डॉ उमराव सिंह यादव एडवोकेट ने सामाजिक चेतना के लिए किए सकारात्मक प्रयास

दुनिया में लोग यूं ही आते और यूं ही चले जाते हैं परंतु तिमिर के सीने को चीर कर जो कदम रखते हैं इतिहास की कलम भी उन्हीं के नाम लिखती है जो व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ काम करता है वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता। लेकिन उनके सद कार्यों की सूची इतनी लंबी हो जाती है कि उन्हें लिपिबद्ध किया जाना भी बहुत जरूरी होता है। देशकाल वातावरण के अनुसार समाज में बदलाव आता है। मनुष्य के जीवन में गठित बहुत से ऐसे कथन जो हर काल अवधि में अपनी सार्वभौमिकता सत्यता लिए हुए होते हैं, प्रारंभ में किसे पता होता है कि उनके महानतम कार्यों का समाज अनुसरण कर पाएगा। जाने अनजाने में वे इतिहास में परक तथ्य छुपे ही रहते हैं। यही कारण है कि उनके कार्यों को चिरस्थाई बनाने के लिए कलमबद्ध किया जाना बहुत जरूरी है। ताकि उनके अनुयाई इतिहास के झरोखो में झांकने के लिए मजबूर न हो। शेखावाटी अंचल में विगत कई वर्षों से विधि न्याय पर्यावरण शिक्षा समाज सेवा के माध्यम से सामाजिक जनजागरण और समाज में शुद्धिकरण की अवधारणा पर एक सर्वाग्रही व्यक्तित्व काम कर रहे हैं नाम है डॉ उमराव सिंह यादव एडवोकेट। सामाजिक उत्थान और मानवीय भलाई के कार्यों से सराबोर गैर सरकारी संगठन राव श्योचंद राम मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से अनुकरणीय कार्यों की रोचक खबरें विभिन्न अखबारों में समय-समय पर प्रकाशित होती रहती हैं ।
सर्जनात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता से जुड़े सामाजिक सरोकारों से सरोबार अनेक समाचार पत्र भी विराट व्यक्तित्व के विराट कृतित्व के परिचय करवाने का काम करते रहे हैं जो की समाचार पत्रों का क्रमिक अभियान है। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि डॉ उमराव सिंह यादव एडवोकेट ने अपने पिताजी के सद कार्यों पर आधारित एक स्मारिका का प्रकाशन भी करवाया है। यह एक सामाजिक चेतना के लिए अनुकरणीय कार्य है मुझे यह लेख लिखते हुए अति प्रसन्नता हो रही है कि सामाजिक समरसता के पुरोधा डॉ उमराव सिंह यादव के जीवन संघर्ष और समाज में अनूठा उदाहरण पेश करने वाले कार्यों का जिक्र स्मारिका में भी उल्लेखित किया गया है। निश्चित रूप से समाज सेवा के लिए अनेक सामाजिक संगठनों से सम्मानित व एडवोकेट डॉ उमराव सिंह यादव एक विधि वक्ता है। इनका व्यक्तित्व बहुत ही सराहनीय है। डॉ उमराव सिंह यादव कई दशकों से न्याय के क्षेत्र में के साथ ही पर्यावरण के क्षेत्र में ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में सामाजिक सेवा के कार्यों में लगे रहते हैं उनका जीवन संघर्षमय है तथा वो समाज के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं वो प्रतिवर्ष 5 जुलाई को अपने पूज्य पिता राव श्योचंद राम की पुण्य स्मृति में ब्लड डोनेशन कैंप नि शुल्क आई जांच केंद्र दंत चिकित्सा केंद्र जनरल चिकित्सा केंद्र के साथ ही होन हार बच्चों को छात्रवृत्ति व बैग प्रदान करते हैं तथा क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मानित करते हैं। ऐसे पितृ भक्त पुत्र बिरले ही मिलते हैं।
आप को अब तक मिले अवार्ड का यहां पर उल्लेख करना भी आवश्यक है आपको दिसम्बर 2024 में आयुष अन्तिमासमाचार पता द्वारा भारत गौरव 2024 सम्मान जनवरी 2025 में टी सी प्रकाश स्मृति सम्मान इसके साथ ही संस्था द्वारा शेखावाटी गौरव सम्मान 2025 गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि जनवरी 2025 में एस एस नेहरा स्मृति शेखावाटी गौरव सम्मान फरवरी 2025 में मिला आपने दी टैक्स बार एसोसिएशन राजस्थान का गठन किया और आपको संस्थापक अध्यक्ष बनाया गया। मार्च 2025 में राज्य की बजट एडवायजरी कमेटी में आपको शामिल किया, इस पर आपने मुख्यमंत्री को बजट संबंधी सुझाव दिये ।
अप्रैल 2025 पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दी टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा शिष्टाचार भेंट जून 2025 गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल का डॉ रामानंद शर्मा की अनुशंसा पर सह ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। जुलाई 2025 पिताजी की पुण्यतिथि 05 जुलाई को राव श्यो चंद राम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से प्रतिभाओं को राव श्यो चंद राम स्मृति समाज गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया, छात्रवृति वितरण, रक्तदान शिविर, नेत्र चिकित्सा, सामन्य चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा शिविर योग शिविर आदि के आयोजन के साथ साथ एक स्मारिका का प्रकाशन करवाया जिसमें गाँव के इतिहास के साथ साथ राव साहब और उनके परिवार तथा अन्य विभूतियों के बारे में जानकारियां सम्मिलित की तथा ट्रस्ट द्वारा निष्पादित जनहित के कार्यो की जानकारी प्रकाशित करवायी. इसके अलावा देश भर की 26 प्रतिभाओं को अलग अलग क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा प्रदत्त करवाई गई। जुलाई 2025 में नेपाल गांधी पीस फाउंडेशन द्वारा आपको नोबेल शांति पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। जुलाई 2025 रघुनाथ धाम ज्योतिष एवं शोध संस्थान द्वारा भारत गौरव 2025 से सम्मानित।
जुलाई 2025 राजस्थान ओ बी सी कॉंग्रेस में प्रदेश महासचिव नियुक्त किए गए,जुलाई 2025 में श्रीकृष्णा योग पीठ मथुरा द्वारा राजस्थान प्रदेश महासचिव नियुक्त किए गए।अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस पर गावं की स्कूल के बच्चों को बैग वितरण करवाये अब तक करीब 100 व्यक्तियों की आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन करवा कर लेंस डलवाये जा चुके हैं और करीब 120 यूनिट रक्त एकत्रित करवा कर ब्लड बैंक में दिया जा चुका है जिसमें से करीब 10 यूनिट ब्लड ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों को ब्लड बैंक से दिलवाया जा चुका है. सितंबर 2025 शेखावाटी कला ,संस्कृति एवं इतिहास शोध संस्थान शिमला द्वारा गांधी जयंती पर दिये जाने वाले सम्मान भारत शिरोमणि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (स्वर्ण पदक) हेतु आपका चयन किया गया. आप ने अपने जीवन के 67 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण कर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभाई है तथा समाज में बहुत ही अनुकरणीय कार्य किए हैं अब आप 25 सितंबर 2025 को जीवन के 68 वे वर्ष में प्रवेश किया हैं। आपका यह जन्मदिन खुश हाल रहे आप दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें, आप स्वस्थ रहें सकुशल रहे इसी प्रकार समाज सेवा में जुटे रहे इन्ही शुभकामनाओ सहित।