[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ में नवरात्रि महोत्सव की धूम, मां दुर्गा के जयकारों से गूंजे पंडाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ में नवरात्रि महोत्सव की धूम, मां दुर्गा के जयकारों से गूंजे पंडाल

मुकुंदगढ़ में नवरात्रि महोत्सव की धूम, मां दुर्गा के जयकारों से गूंजे पंडाल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : कस्बे के सार्वजनिक पंडालों में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह-शाम की आरती, दैनिक पूजा, भजन संध्या और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

कस्बे के वार्ड 4 में सदाबहार दुर्गा पूजा, श्रीराम मंदिर दुर्गा पूजा, ठड्डे वाले बालाजी दुर्गा पूजा, श्री पंचमुखी महादेव दुर्गा पूजा, मंडी कमेटी गेस्ट हाउस स्थित श्री मंडी धार्मिक उत्सव समिति और मंडी रेलवे स्टेशन के पास नृसिंह दास बालाजी मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है।

आरती के समय पंडालों में मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठता है। आयोजन समितियों के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं में लगातार जुटे हुए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad