[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर : सलमान खान और मूसे वाला के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी डिटेन, मुंबई पुलिस को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरराजस्थानराज्य

जोधपुर : सलमान खान और मूसे वाला के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी डिटेन, मुंबई पुलिस को सौंपा

फिल्म अभिनेता सलमान खान को ईमेल कर जान से मार देने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जोधपुर की लूणी थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी धाकड़ राम विश्नोई पुत्र रामलाल (21 साल) निवासी सियागो की ढाणी रोहिचा कलां को डिटेन किया है। आराेपी को मुंबई से आई पुलिस को सौंप दिया गया है।

जोधपुर : जोधपुर के डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने बताया कि आरोपी धाकड़ राम विश्नोई ने सलमान खान के अलावा पंजाब के सिंगर सिद्दू मूसे वाला के पिता को भी ईमेल कर जान से मारने की धमकी दी थी। पंजाब के मानसा जिले में थाना सदर पुलिस की टीम भी शुक्रवार 24 मार्च को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जोधपुर आई थी।

एएसआई बजरंग जगताप के नेतृत्व में मुंबई से जोधपुर आई थी पुलिस टीम
डीसीपी यादव ने बताया कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी भेजने के ईमेल पर थाना बांद्रा वृत मुंबई शहर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस संबंध में रविवार को एएसआई बजरंग जगताप के नेतृत्व में मुंबई से टीम जोधपुर आई थी।

जोधपुर कमिश्नर रविदत्त गौड़ के निर्देश पर एडीसीपी बोरानाडा जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में थाना लूणी से इमदाद उपलब्ध कराई गई। लूणी एसएचओ ईश्वर चंद्र पारीक ने टीम के साथ आरोपी धाकड़ राम विश्नोई को डिटेन कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया है।

आरोपी धाकड़ राम आर्म्स एक्ट में पहले भी हो चुका गिरफ्तार
आरोपी को पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। 12 सितंबर 2022 को थाना सरदारपुरा पुलिस की टीम ने अवैध हथियार सहित धाकड़ राम को गिरफ्तार किया था। अब मुम्बई पुलिस आरोपी से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मामले में गहराई से पूछताछ करेगी। साथ ही लॉरेंस विश्नोई गैंग और उनके अन्य कॉन्टेक्ट्स का पता लगाया जाएगा। आरोपी को मुम्बई कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet