[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CM बोले- जो बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाते हैं:उनके लिए अब हम धर्म परिवर्तन का बिल लेकर आए हैं, वह लोग सलाखों के पीछे रहेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

CM बोले- जो बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाते हैं:उनके लिए अब हम धर्म परिवर्तन का बिल लेकर आए हैं, वह लोग सलाखों के पीछे रहेंगे

CM बोले- जो बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाते हैं:उनके लिए अब हम धर्म परिवर्तन का बिल लेकर आए हैं, वह लोग सलाखों के पीछे रहेंगे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीएम भजनलाल शर्मा आज (रविवार) को एक दिवसीय सीकर के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सामने आयोजित नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने कहा- जो विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन का हम बिल लेकर आए हैं, वह भी हमारे युवाओं में जोश भरने का काम करेगा। जिस तरह से धोखाधड़ी करके हमारी बहन बेटियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में लेते थे, उनको भी हमने ठीक कर दिया। अब हम धर्म परिवर्तन का बिल लेकर आए हैं। जिससे कि वह लोग सलाखों के पीछे रहेंगे।

बहन -बेटियों को बहला-फुसलाकर ले जाते उनको भी ठीक कर दिया

युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं। जिनका समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि ज्यादा से ज्यादा युवा नशा मुक्ति अभियान से जुड़े और इस चुनौती को स्वीकार करते हुए आज हम सब नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर संकल्प लेते हैं। केवल हमारा समाज ही नहीं बल्कि परिवार और मित्र और हम खुद भी नशा मुक्त रहेंगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है। इसलिए हम सब मिलकर अपने-अपने एरिया को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा“जब हम चलेंगे तो हमारा राजस्थान भी आगे बढ़ेगा और हमारा देश भी आगे बढ़ेगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद और नक्सलवाद कम हुआ है। मेरी युवाओं से अपील है कि आप मेहनत करिए और लगातार पढ़ते हुए परिश्रम करिए। भारत को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दीजिए।

नशे के खिलाफ 18 महीने में हजारों मुकदमे और गिरफ्तारियां

हमारे राजस्थान में पिछली बार किस तरह से नशे का खेल होता था। लेकिन अब बॉर्डर से लेकर हमने उसे भी रोकने का काम किया है। 18 महीने में हमने नशे के खिलाफ 6608 मुकदमे दर्ज किए हैं। साथ ही इनमें 7800 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई। 4700 किलो अफीम,130 किलो हीरोइन जब्त की गई है। इतना ही कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार में प्रदेश सुरक्षा की ओर आगे बढ़ रहा है।

कांग्रेस शासन में युवा पेपर देते और वह पेपर लीक हो जाते

मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पहले कांग्रेस की सरकार में युवा पेपर देते थे और वह पेपर लीक हो जाते। लेकिन मैं आपको इतना विश्वास दिलाना चाहता हूं कि 2 साल में कितने पेपर आयोजित हुए लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा- मेरी युवाओं से अपील है की मेहनत करिए और आगे आइए। हमारे प्रदेश की और केंद्र की सरकार पूरी तरह से आपका सहयोग करने के लिए तैयार है। हमने कहा था कि 1 साल में एक लाख नौकरी देंगे। 75 हजार नौकरी दे दी, 25 तारीख को और दे देंगे। 5 साल के अंदर चार लाख नौकरी देने का हम काम करेंगे। हमने कहा था कि प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरी देंगे। आप चिंता मत करिए राइजिंग राजस्थान जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं। 6 लाख से ज्यादा निजी क्षेत्र में नौकरियां देंगे। आप तो केवल तैयारी करिए हर क्षेत्र में आपको मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए हम सबको आगे आकर काम करना पड़ेगा। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान,एक पेड़ मां के नाम अभियान जैसे सामाजिक काम किए हैं। इस तरह हमें भी ऐसे काम करने हैं कि आने वाले समय में हमारा समाज मजबूत बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग इस देश के भाग्य विधाता हैं। मैं आप लोगों से इतना ही निवेदन करना चाहता हूं कि नशा मुक्ति को मन में पूरी तरह से धारणा बनाइए।

अब देखिए कार्यक्रम से जुड़े फोटोज

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62