[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका और साथिन का बढ़ा मानदेय:500 से 700 रुपए तक बढ़े, 1 अप्रैल से लागू होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका और साथिन का बढ़ा मानदेय:500 से 700 रुपए तक बढ़े, 1 अप्रैल से लागू होगा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका और साथिन का बढ़ा मानदेय:500 से 700 रुपए तक बढ़े, 1 अप्रैल से लागू होगा

झुंझुनूं : मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की पालना में राज्य में आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, शिशु पालना गृह कार्यकर्ता तथा साथिन के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख शासन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल से लागू होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक भूपेश गर्ग ने बताया कि आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और शिशु पालना गृह कार्यकर्ताओं के मानदेय के राज्य निधि मद में 15 फीसदी की वृद्धि की गई है।

वहीं, साथिन के मानदेय में भी 15 फीसदी की वृद्धि की गई है। बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल से लागू होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक विजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा की पालना में विभिन्न पदों के मानदेय में वृद्धि की गई है। यह वृद्धि एक अप्रैल से लागू होगी।

अन्य पदों का मानदेय (रुपए में)

पद- पूर्व मानदेय- बढ़ा मानदेय

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 6470 – 6916

आंगनबाड़ी सहायिका 4890 – 5286

शिशु पालना गृह कार्यकर्ता 3600 – 4140

साथिन 4620 – 5313

यह हो जाएगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय (रुपए में)

पद- पूर्व मानदेय- बढ़ा मानदेय

नॉन मैट्रिक 8391 – 8984

नॉन मैट्रिक 5 वर्ष अनुभव 8425 – 9018

नॉन मैट्रिक 10 वर्ष अनुभव 8460 – 9054

मैट्रिक 8460 – 9054

मैट्रिक 5 वर्ष अनुभव 8495 – 9090

मैट्रिक 10 वर्ष अनुभव 8530 – 9125

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet