[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द का विरोध, झुंझुनूं में जुटे कांग्रेसी, रणनीति तैयार कर भाजपा को घेरने की तैयारी, वक्ता बोले – देश के इतिहास में काला दिन, लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द का विरोध, झुंझुनूं में जुटे कांग्रेसी, रणनीति तैयार कर भाजपा को घेरने की तैयारी, वक्ता बोले – देश के इतिहास में काला दिन, लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द का विरोध:झुंझुनूं में जुटे कांग्रेसी, भाजपा को घेरने की तैयारी, बोले- इतिहास में काला दिन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश नजर आ रहा है। जगह जगह प्रदर्शन हो रहा है। केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। शनिवार को झुंझुनूं में कॉंग्रेस नेताओं की प्रेसवार्ता हुई। जिसमें झुंझुनूं जिले की सभी विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाकर आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री खेतड़ी विधायक डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा मुख्य मुद्दे को दूर ले जाने की कोशिश कर रही है, संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है, अब राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई, ये अडानी मामले से बचने के लिए बीजेपी का हथकंडा है, राहुल गांधी की पदयात्रा से बीजेपी परेशान है, ये लोग राहुल गांधी को डराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो डरने वाले नहीं है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। सच्चाई को दबाया जा रहा है, हमें एकजुट होना होगा। देश को सुरक्षित हाथों में लाना होगा।

पूर्व मंत्री बोले- यह बीजेपी का हथकंडा

उन्होंने कहा- संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है, अब राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई, ये अडानी मामले से बचने के लिए बीजेपी का हथकंडा है। राहुल गांधी की पदयात्रा से बीजेपी परेशान है, ये लोग राहुल गांधी को डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा- भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। सच्चाई को दबाया जा रहा है, हमें एकजुट होना होगा। देश को सुरक्षित हाथों में लाना होगा।

चोपदार बोले-इतिहास का काला दिन

मदरसा बोर्ड चेयरमैन एमडी चोपदार ने कहा कि यह देश के इतिहास में काला दिन है। भाजपा की सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र को कुचलने का कार्य कर रही है राहुल गांधी की सदस्यता को षडयंत्र पूर्वक समाप्त किया गया है जो सीधे तौर पर लोकतंत्र का अपमान है। राहुल गांधी की आवाज किसी तरह से दबा नहीं सकते। यह लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है और विरोधी दलों के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नही करेंगे। एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे।

जिला प्रभारी फूलसिंह ओला ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता आई तब से गोपनीय एजेंडों पर काम रही है। देश को बर्बादी की ओर धकेल रही है। तानाशाही रवैया अपनाकर सच बोलने वालों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के हालात देश के खिलाफ है। भाजपा देश को खत्म करने की साजिश कर रही है। अगर देश को बचाना है तो एकजुट होना पडे़गा। देश को सुरक्षित हाथो में लाना होगा। उन्होंने आंदोलन की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पहले से ही अपने अपने स्तर पर तैयार रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आलाकमान के निर्देश के बाद एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंकना है। इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एम. डी. चोपदार का डॉ. जीतेन्द्र सिंह सहित सभी कांग्रेसजनों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

गोपनीय एजेंडे पर काम

उन्होंने कहा कि आज के हालात देश के खिलाफ है। भाजपा देश को खत्म करने की साजिश कर रही है। देश को बचाने के लिए एकजुट होना पडे़गा। उन्होंने कहा कि आलाकमान के निर्देश के बाद एकजुट होकर टूट पड़ना है, भाजपा को उखाड़ फेंकना है।

बैठक में ये रहे मौजूद
इस दौरान उदपुरवाटी के पूर्व प्रधान भगवाना राम सैनी, पीसीसी मेंबर शेरसिंह नेहरा, मण्डावा के पूर्व चेयरमैन सज्जन मिश्रा, शारदा ढ़ाका, मीनू सैनी, खेतड़ी से गोकुलचंद सैनी, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, पूर्व चेयरमैन तय्यब अली, मेहर कटारिया, अली हसन बाबू भाई, पार्षद प्रदीप कुमार सैनी, सलीम सिगड़ी, भीखा भाई सहित जिले की सभी विधानसभा से कार्यकर्ता एकजुट हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet